लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,930 नए मामले

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 जुलाई ओडिशा में मंगलवार को 1,930 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,43,675 हो गए। वहीं, कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत हुई। मौत के नए मामलों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,730 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 65 मरीजों की मौत 11 जुलाई को हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अभी 23,492 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 9,15,400 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीके की कमी के कारण 30 में से 15 जिलों में टीकाकरण रोकना पड़ा। राज्य में अभी कोवीशील्ड की 3,49,930 और कोवैक्सीन की 3,09,530 खुराक हैं। भुवनेश्वर तथा बेरहामपुर में कोवैक्सीन दी जा रही है जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में कोवीशील्ड दी जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को 217 टीकाकरण स्थलों पर टीका लगाया गया और आज केवल 97 स्थलों पर टीके की खुराक दी जा रही है।

इस बीच एक निकाय अधिकारी ने बताया कि राज्य प्रशासन 12 जुलाई तक भुवनेश्वर में ही 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा चुका है जिसमें से 5.43 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे