लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,927 नए मामले सामने आए, 69 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 जुलाई ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 1,927 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,59,986 हो गई। वहीं, इस अवधि में 69 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,241 हो गई।

इस तटीय राज्य में फिलहाल 19,685 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, मंगलवार को 2,341 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,35,007 हो गई।

राज्य में सबसे ज्यादा 22 लोगों की मौत खुर्दा जिले में हुई। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। कुल 1,927 नए मामलों में से 1,115 मामले पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं। वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद अन्य नए मामले सामने आए। खुर्दा जिले से सबसे ज्यादा 498 नए मामले सामने आए।

ओडिशा में संक्रमण दर 6.28 फीसदी है। राज्य में अब तक 1,46,42,944 लोगों की टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,18,538 को मंगलवार को टीके की खुराक दी गई। प्रशासन को मंगलवार को कोवैक्सीन की 38,130 खुराक और कोविशील्ड की तीन लाख खुराक मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव