लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 192 नए मामले

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:36 IST

Open in App

रायपुर, 26 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 192 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 10,01,359 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 70 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 341 लोगों ने गृह पृथक-वास का समय पूरा किया है। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हो गयी। राज्य में वायरस से कुल 13,517 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले से 15, दुर्ग से 18, राजनांदगांव से तीन, बालोद से चार, धमतरी से छह, बलौदाबाजार से 13 मामले आए। महासमुंद से तीन, गरियाबंद से तीन, रायगढ़ से पांच, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 12 मामले आए। उन्होंने बताया कि राज्य में 9,85,324 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 2518 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,629 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान