लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में सामने आये कोविड-19 के 1,914 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:19 IST

Open in App

हैदराबाद, सात अप्रैल तेलंगाना में बुधवार को इस साल एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,914 नए मरीज सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,16,649 हो गए। साथ ही, पांच लोगों की संक्रमण से मौत हो के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,734 हो गई।

राज्य सरकार ने छह अप्रैल की रात आठ बजे तक के आंकड़ों के साथ स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि सबसे अधिक 393 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि मेडचल मल्काजगिरि जिले में 205 और निजामबाद में 179 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, 285 और लोगों के ठीक होने के बाद, राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,03,298 हो गई। राज्य में 11,617 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार,मंगलवार को 74,274 नमूनों की जांच की गयी थी। राज्य में अबतक कुल 1.05 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। फिलहाल प्रदेश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 2.84 लाख नमूनों की जांच की जा रही है।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 95.78 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अभी तक 13.37 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 2.70 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री इतेला राजेंद्र ने संवाददताओं से कहा कि वैसे तो राज्य में मामलों में काफी वृद्धि नजर आयी है लेकिन ज्यादातर मरीज बिना कोविड के लक्षण वाले हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत मेडिकल सुवधाएं अन्य बीमारियों के साथ साथ इस वायरस का इलाज करने के लिए पर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि अब ऑक्सीजन सुविधाओं वाले 11000 बेड तैयार किये जा रहे हैं और यदि जरूरत हुई तो अतिरिक्त कर्मियों का इंतजाम किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन या कर्फ्यू की गुंजाइश नहीं है और टीकाकरण कार्यक्रम तेज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए