लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,912 नए मरीज सामने आए, 2,494 ठीक हुए

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:28 IST

Open in App

चेन्नई, 14 नवंबर तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 1,912 नए मरीज सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक करीब 7.56 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, गत 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मृत्यु होने की वजह से राज्य में अबतक इस महामारी में 11,466 लोगों की जान जा चुकी है।

सरकारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 2,494 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,154 है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अबतक कुल 7,56,372 मामले सामने आए हैं जिनमें से 7,27,752 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राजधानी चेन्नई में सबसे अधिक 509 नए मामले सामने आए है। इसके अलावा कोयंबटूर में 182 और चेंगलपट्टू में 139 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिन 12 लोगों की मौत हुई है वे अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग