लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 191 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:09 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 नवंबर ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण 191 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,48,683 हो गई, जबकि एक और रोगी की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या 8,407 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,359 है। शनिवार को 255 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 10,37,864 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को 56,199 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 2.36 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 4.43 प्रतिशत है। वहीं, 1.51 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह