लाइव न्यूज़ :

1.91 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया गया, टीकाकरण के बाद कोई भी भर्ती नहीं :स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी देशभर में शनिवार को 3,352 सत्र स्थलों पर 1.90 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया और अब तक टीका लगाये जाने के बाद किसी को अस्पताल में भर्ती किये जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने यह बात कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के व्यापक टीकाकरण अभियान के पहले दिन कही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पहले दिन कोविड-19 टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

उन्होंने कहा कि 3,352 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गये जहां 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

अगनानी ने कहा कि टीकाकरण सत्रों को आयोजित करने में 16,755 कर्मी शामिल थे।

जिन 11 राज्यों और केंद्रशासित में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीके लगाये गये वे असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह