लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले में 191 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 12:43 IST

Open in App

नोएडा, 13 मार्च गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा त्योहारों के मद्देनजर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ अभियान में कल रात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सरेशाम शराब पी रहे 191 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा त्योहारों के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बीती रात को सघन अभियान चलाया गया और जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 191 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे