लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,908 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:35 IST

Open in App

चेन्नई, तीन अगस्त तमिलनाडु में मंगलवार को 1,908 लोगों को घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 25.65 लाख हो गए।

एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के कारण 29 लोगों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 34,159 हो गई।

राज्य में 29 जुलाई से नए संक्रमणों की संख्या में मामूली वृद्धि देखी जा रही है।

राज्य में रविवार को संक्रमण के 1,990 नए मामले बाए थे, जबकि सोमवार को 1,957 मामले आए।

इस बीच, मंगलवार को नए संक्रमण की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 2,047 लोगों के ठीक होने के साथ राज्यभर में अब तक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25,11,076 हो गई है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,217 है।

चेन्नई में 203 नए मामले सामने आए, जबकि कोयंबटूर में 208, चेंगलपेट में 122, इरोड में 181 और तंजावुर में 118 नए मामले आए हैं। रामनाथपुरम ने सबसे कम छह नए मामले आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,45,585 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 3.78 करोड़ हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं