लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1904 नए मामले, संक्रमण दर बढ़कर 2.77 फीसदी हुई

By भाषा | Updated: March 29, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,904 नए मामले सामने आए जो पिछले करीब साढ़े तीन महीने में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं । इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 2.77 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के छह और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,012 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 1,904 नए मामलों के साथ ही अब तक शहर में 6,59,619 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि 6.40 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। विभाग ने कहा है कि पिछले साल 13 दिसंबर के बाद से यह सर्वाधिक मामला है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 13 दिसंबर 2020 को दिल्ली में संक्रमण के 1,984 मामले सामने आये थे ।

विभाग के अनुसार शहर में रविवार को 1,881, शनिवार को 1,558, शुक्रवार को 1,534 और बृहस्पतिवार को 1,515 मरीज सामने आए थे।

विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 7,545 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले