लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 के 19,003 नए मामले, 147 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:21 IST

Open in App

कोलकाता 17 मई पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 19,003 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान इसके संक्रमण से 147 मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक 19 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,52,433 हो गयी।

राज्य में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 147 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,431 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,101 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में अब तक 10,07,442 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,31,560 हो गयी।

राजधानी कोलकाता और उत्तर 24 परगना में कोविड-19 के कारण सर्वाधिक 37-37 लोगों की मौत हुई। इसके बाद हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में कोरोना संक्रमण के कारण 11-11 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे