लाइव न्यूज़ :

भाई की हत्या के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई उत्तरपूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में झगड़े के बाद अपने भाई की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रशांत चांद के परिवार के सदस्यों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बिना पुलिस को जानकारी दिए हुए शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन जब वे शवदाह मैदान पहुंचे तो पुजारी ने शरीर पर जख्म को देखते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह घटना शनिवार और रविवार के दरमियानी रात में हुई। पुलिस ने बाद में आरोपी की पहचान भी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे बेटे ने कथित तौर पर उनके बड़े बेटे की हत्या कर दी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे गुप्त तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार मृतक प्रेम शंकर (22) की शादी दो महीने पहले हुई थी। चांद, शंकर की रिश्तेदार से बात करता था। घटना के दिन शंकर ने चांद को अपनी रिश्तेदार से बात करते हुए पकड़ लिया और उसने चांद को इस बात पर थप्पड़ मार दी और कहा कि वह उस महिला से बात करना बंद कर दे क्योंकि वह इन सारी चीजों के लिए अभी बहुत छोटा है।

इसके बाद आरोपी ने देसी कट्टे से अपने भाई की हत्या कर दी। जब उसके परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को जानकारी दिए बगैर वे शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। उन्होंने बताया कि करावल पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर