लाइव न्यूज़ :

शादी करने के लिए 80 किलोमीटर पैदल चल अपने दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, जानिए किस बात का था डर

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:43 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन है जो 31 मई 2020 तक जारी रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 5735 मामले सामने आए हैं जबकि इस खतरनाक बीमारी 152 लोगों की मौत हुई हैभारत में कोरोना वायरस के मामले 1.25 लाख पार चले गए हैं जबकि कुल 3720 लोगों की मौत हुई है

कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण शादी टल जाने के बाद दुल्हन 80 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्नौज स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। दुल्हन की तुरंत शादी की जिद के आगे झुकते हुए अंततः दोनों परिवारों ने मंदिर में उसकी शादी कराई।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर के लक्ष्मण तिलक गांव की रहने वाली लड़की पैदल चलकर शादी के लिये कन्नौज में अपने दूल्हे के घर पहुंची है। बताया जाता है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर की रहने वाली 19 साल की गोल्डी की शादी कन्नौज के तालग्राम के बैसपुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर से तय हुई थी। विवाह चार मई को होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी स्थगित हो गई।

लॉकडाउन की कई बार अवधि बढ़ने से दुल्हन को शादी के दूसरी बार भी स्थगित होने का डर सताने लगा। इस पर उसने दुल्हे के घर जाने का फैसला किया। गोल्डी बुधवार को अपने घर से निकली और 80 किलोमीटर पैदल चलकर देर शाम अपने होने वाले पति के घर पहुंची।

दुल्हन को अपने दरवाजे पर देख दूल्हे के घरवाले भौचक्के रह गये और उन्होंने उससे घर वापस जाने को कहा। दूल्हे के परिवार वालों ने उसे समझाया और नई तारीख जल्द तय कर शादी का वादा भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन के बिना किसी देरी के शादी कराने के आग्रह को अंततः दूल्हे के परिजनों को मानना पड़ा। गुरुवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन