लाइव न्यूज़ :

विदेश से मदद में मिले 19 ऑक्सीजन संयंत्र, 16.5 हजार सांद्रक राज्यों को दिए गए : केंद्र

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई केंद्र ने शनिवार को कहा कि 27 अप्रैल से विभिन्न देशों से मदद के तौर मिले 16,530 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,901 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, रेमडेसिविर की करीब 6.6 लाख शीशियां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपूर्ति कर दी गयी है।

केंद्र सरकार को 27 अप्रैल से विभिन्न देशों, संगठनों से इलाज में काम आने वाले उपकरणों समेत कई चिकित्सकीय सामग्री मिल रही है। इन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेजी से वितरित किया जा रहा है जिससे कोविड-19 प्रबंधन की दिशा में उनके प्रयासों को पूरा करने के लिए सहयोग मिल सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के रूप में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है।

अब तक कुल 16,530 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,901 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 11,416 वेंटिलेटर, बीपैप मशीनें, रेमडेसिविर की 6.6 लाख शीशियां मिली हैं। मदद की खेप राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 27 अप्रैल से 21 मई तक सड़क और हवाई मार्ग से भेजी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित