लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 19 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2,347 नए मामले

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:34 IST

Open in App

जयपुर, एक दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 2,347 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,70,410 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 2,331 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और मौत हुई हैं। इसके साथ ही राजस्थान में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,331 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 439, जोधपुर में 242, अजमेर में 188, बीकानेर में 162, कोटा में 137, भरतपुर में 105, उदयपुर में 96, और पाली में 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,40,105 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे चुके हैं।

इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 2,347 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,70,410 हो गई है जिनमें से 27,974 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में जयपुर में दूसरे दिन भी राज्य में सबसे अधिक 692, जोधपुर में 314, कोटा में 169, अलवर में 117, उदयपुर में 110, भरतपुर में 95, नागौर में 93, अजमेर में 84 मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल