लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से 19 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:46 IST

Open in App

जम्मू, 18 दिसंबर जम्मू-कश्मीर की रियासी जिला पुलिस ने पिछले सात महीनों में 100 से ज्यादा भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद 19 और भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि ‘फरारी की गिरफ्तारी’ अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में यह गिरफ्तारी हुई है और अभी तक इसके तहत 121 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कुछ ऐसे भी हैं जो दशकों से कानून की गिरफ्त से बाहर थे।

उन्होंने बताया कि रियासी पुलिस के दबाव में आकर कई अपराधियों ने अदालत के समक्ष समर्पण भी किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि कटरा थाना पुलिस ने रियासी, जम्मू, पुंछ और राजौरी के विभिन्न इलाकों से नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया, वहीं माहोर थाना पुलिस ने पांच, रियासी थाना पुलिस ने तीन और अर्नास थाना पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

रियासी के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए इन अपराधियों की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस इनकी गिरफ्तारी और इन्हें संबंधित अदालतों में पेश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे हैं जो पिछले 20-24 साल से कानून की गिरफ्त से बाहर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल