लाइव न्यूज़ :

19 दिसम्बर : आजादी के तीन मतवाले हंसते-हंसते झूल गए फांसी पर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 09:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसम्बर भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्‍योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19 दिसम्बर के दिन ही फांसी दी गई थी। इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी के इन मतवालों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी पर चढ़ाया गया था।

उन्नीस तारीख को हमारे देश के इतिहास में एक और बड़ी घटना दर्ज है। वर्ष 1961 में 19 दिसम्बर के दिन ही भारतीय सेना ने गोवा को 450 साल के पुर्तगाली साम्राज्य से आजाद कराया था। ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा में प्रवेश किया था। इस ऑपरेशन की शुरूआत 18 दिसम्बर, 1961 को की गई थी और 19 दिसम्बर को पुर्तगाली सेना ने आत्मसमर्पण किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 दिसम्बर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1842 : अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1927: महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1931: जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1932 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर (बीबीसी) ने विदेश में प्रसारण शुरू किया।

1934: प्रतिभा पाटिल का जन्म, जो बाद में चलकर भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।

1941 : एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सेना की कमान पूर्ण रूप से संभाली।

1950 : चीन के हमले के कारण तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने तिब्बत छोड़ा।

1961: गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।

1983 : ओरिजनल फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी, द जुल्स रिमेट ट्रॉफी, रियो द जेनेरियो स्थित ब्राजील के फुटबॉल फेडरेशन के मुख्यालय से चोरी।

1984 : चीन के प्रधानमंत्री जाओ जियांग और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने 1997 में हांगकांग चीन को वापस सौंपने के लिए चीन-ब्रिटेन संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया।

2007 : टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा।

2012 : पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2018 : भारत के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लेकर जाने वाले जीएसएलवी-एफ11 का श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपण।

2018 : लोकसभा में ‘सरोगेसी (विनियमन) विधेयक को मंजूरी। इसमें देश में वाणिज्यिक उद्देश्यों से जुड़ी किराये की कोख (सरोगेसी) पर रोक लगाने, सरोगेसी पद्धति का दुरूपयोग रोकने के साथ नि:संतान दंपतियों को संतान का सुख दिलाना सुनिश्चित करने का प्रस्ताव किया गया ।

2018 : जम्मू-कश्मीर में छह महीने का राज्यपाल शासन पूरा होने के बाद मध्यरात्रि से राष्ट्रपति शासन लागू।

2019 : स्वदेश में विकसित क्रूज रॉकेट पिनाक के अद्यतन संस्करण का ओडिशा के तट स्थित केंद्र से सफल परीक्षण।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?