लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 18,987 नए मामले

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,987 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 3,40,20,730 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.07 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 246 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,435 हो गई। देश में लगातार 20 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम और 109 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,06,586 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1067 की कमी दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,76,64,525 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,01,083 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। अभी तक कुल 3,33,62,709 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि वैश्विक महामारी से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.46 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 96.82 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां