लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 189 नये मामले सामने आये, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 189 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,50,249 हो गयी। नये संक्रमितों में 25 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 8,422 हो गयी है। ओडिशा के 30 में से 11 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,313 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,39,461 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 257 मरीज ठीक हुये।

राज्य में 59,468 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.31 प्रतिशत है। ओडिशा में अब तक करीब 1.64 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारत अधिक खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह