झारखंड में कोविड-19 के 189 नये मामले

By भाषा | Updated: December 13, 2020 00:54 IST2020-12-13T00:54:04+5:302020-12-13T00:54:04+5:30

189 new cases of Kovid-19 in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 के 189 नये मामले

झारखंड में कोविड-19 के 189 नये मामले

रांची, 12 दिसंबर झारखंड में कोविड-19 के 189 नये मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,366 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटो में कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

राज्य में कुल संक्रमितों में से 1,08,761 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1610 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। संक्रमण से अब तक 995 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रांची में 78, पलामू में 15 और बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में 12-12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 189 new cases of Kovid-19 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे