लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:40 IST

Open in App

रांची, 28 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई, जिसके चलते राज्य में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 962 हो गयी है जबकि शनिवार को संक्रमण के 189 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 108577 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गयी।

झारखंड में सामने आए 108577 मरीजों में से 105453 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 2162 अन्य संक्रमित लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 21309 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 189 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 71, पूर्वी सिंहभूम में 24 और लातेहार में 14 संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग