लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नए मामले

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:44 IST

Open in App

रायपुर, 21 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 188 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,546 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 21 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 115 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 188 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 15, दुर्ग से पांच, राजनांदगांव से एक, बालोद से दो, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से नौ, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 22, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से तीन, सरगुजा से दो, कोरिया से छह, सूरजपुर से पांच, जशपुर से 11, बस्तर से 11, कोंडागांव से आठ, दंतेवाड़ा से चार, सुकमा से आठ, कांकेर से आठ, नारायणपुर से छह और बीजापुर से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,546 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,83,656 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3,384 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 13,506 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,578 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,136 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर