पुणे में पौने चार करोड़ रु कीमत का 1878 किलोग्राम गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:48 IST2021-07-16T23:48:09+5:302021-07-16T23:48:09+5:30

1878 kg of ganja worth Rs.4 crore seized in Pune, six arrested | पुणे में पौने चार करोड़ रु कीमत का 1878 किलोग्राम गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

पुणे में पौने चार करोड़ रु कीमत का 1878 किलोग्राम गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

पुणे, 16 जुलाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआईआर) की पुणे इकाई ने एक ट्रक से 1,878 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत अवैध बाजार में 3.75 करोड़ रुपये है और इस बाबत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद बृहस्पतिवार रात को सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर यह अभियान चलाया गया।

डीआईआर के अधिकारी ने बताया, “ट्रक में कटहल और अनानास के बीच रखे 40 बोरों में गांजा पैक किया गया था। एक कार ट्रक के साथ चल रही थी। प्रतिबंधित पदार्थ आंध्र प्रदेश से आया था और इसे पुणे में एक जगह पहुंचाया जाना था।”

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विलास पवार, अभिषेक घवटे, विनोद राठौड़, राजू गोंधवे, श्रीनिवास पवार और धर्मराज शिंदे के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1878 kg of ganja worth Rs.4 crore seized in Pune, six arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे