लाइव न्यूज़ :

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से 186 ऑक्सीजन सिलिंडर एवं रेगुलेटर गायब

By भाषा | Updated: May 19, 2021 01:19 IST

Open in App

हजारीबाग, 18 मई झारखंड के हजारीबाग स्थित ‘हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल’ से 186 ऑक्सीजन सिलिंडर एवं 60 रेगुलेटर गायब होने के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी में नामज़द एक वार्ड बॉय समेत पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन सिलिंडरों एवं रेगुलेटरों के गायब होने के मामले में हजारीबाग के अनुमंडल पुलिस अधिकारी महेश प्रजापति के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है और उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस ने अस्पताल के वार्ड बॉय सुरेन्द्र कुमार यादव समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्तमान समय में डेढ़ सौ से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं