लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 186 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 दिसंबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,53,020 हो गयी। नए संक्रमितों में 39 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक 94 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,445 हो गयी है। खुर्दा जिले में ही कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अभी 1,821 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,42,701 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 258 मरीज ठीक हुये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 0.34 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक करीब 1.87 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र