लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पांच दिनों में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 18500 चालान किए गए

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली में कोरोना वायरस से संबंधित नियमों के उल्लंघन को लेकर बीते पांच दिनों में 18,500 चालान काटे गए हैं और 3.18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा चालान उत्तर दिल्ली में काटे गए हैं जबकि सबसे कम पूर्वी दिल्ली में।

कोविड-19 उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करने को लेकर 11 राजस्व जिलों में 25 से 29 मार्च के बीच की गई कार्रवाई के आंकड़ों के आधार पर प्रवर्तन कार्रवाई रिपोर्ट संकलित की गई है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश दिया था कि 29 मार्च को होली और शब-ए-बारात के मौके पर कोई भी समारोह नहीं होगा।

आंकड़ों के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने पर 1.66 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

उसमें बताया गया है कि 25 मार्च को 4018, 26 मार्च को 3877, 27 मार्च 4034, 28 मार्च को 3834 और 29 मार्च को 2758 चालान किए गए।

आंकड़ों के मुताबिक, मध्य जिले में 1413, नई दिल्ली जिले में 2577, उत्तरी जिले में 3229, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 941, उत्तर पश्चिम जिले में 1209, दक्षिण जिले में 1413, दक्षिण-पूर्वी जिले में 1489, दक्षिण-पश्चिम जिले में 1961, शाहदरा जिले में 1913, पूर्वी जिले में 809 और पश्चिमी जिले में 1559 चालान किए गए हैं।

दिल्ली में सोमवार को 1904 नए मामले आए थे जो बीते साढ़े तीन महीने में एकदिनी सर्वाधिक बढ़ोतरी थी। मंगलवार को शहर में 992 और मरीजों की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह