लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 185 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2021 14:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 नवंबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,45,656 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 35 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,379 हो गयी है।

राज्य में नौ दिनों के बाद संक्रमण के नये मामलों की संख्या 200 से कम रही है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 76 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद संबलपुर में 18 जबकि कटक में संक्रमण के 14 नये मामले सामने आए।

राज्य के 12 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में अब तक रिकॉर्ड 2.28 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 56,857 नमूनों की जांच रविवार को हुई। संक्रमण की दर 4.56 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 2,719 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,34,505 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 205 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में अब तक 1,35,16,227 लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल