लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 1,846 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:36 IST

Open in App

आइजोल, 28 सितंबर मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 1,846 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,539 तक पहुंच गई। नए मामलों में 324 बच्चे भी शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के एक मरीज की मौत के बाद मिजोरम में अब तक 302 लोग इस घातक संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। राज्य में 21 सितंबर को संक्रमण के 1,731 मामले दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,481 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक 74,394 मरीज ठीक हो चुके हैं। मिजोरम में 15,843 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 10.8 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं, अब तक 6.77 लाख लोगों को कोविड-रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे