लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 184 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,147 हुई

By भाषा | Updated: May 7, 2021 12:07 IST

Open in App

आइजोल, सात मई मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 184 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7,147 हो गई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नए संक्रमितों में पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी के बाद लौटे छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

राज्य में 146 नए मामले आइजोल से आए हैं। इसके अलावा लॉन्गतलाई में 11 और कोलासिब में नौ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,779 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 5,351 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि जोरम मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रही एक संक्रमित महिला की मौत हो गयी। संक्रमण के कारण अब तक कुल 18 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में कुल 3,23,271 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 3,230 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

आइजोल जिला प्रशासन ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पांच स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है।

टीकाकरण अधिकारी लालजावमी ने बताया कि राज्य में अब तक 2,23,805 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos