लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 184 नए मामले

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:25 IST

Open in App

आइजोल, 28 दिसंबर मिजोरम में कोविड-19 के 184 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,40,748 हो गई है। राज्य में संक्रमण की दैनिक दर 10.27 प्रतिशत है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खाव्ज़व्ल जिले में सर्वाधिक 44, आइजोल में 41 और मामित में 31 नए मामले सामने आए। मिजोरम में अभी 1,435 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 1,38,774 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.57 प्रतिशत है और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.38 प्रतिशत है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 539 है। राज्य में अभी तक 14.99 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में अभी तक 7.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 5.87 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य नोडल अधिकारी एवं कोविड​​-19 के मामलों के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. पचुआउ लालमलसामा ने मंगलवार को बताया कि जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए विदेश से लौटे दो लोगों के नमूनों के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमति न होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर से लौटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल