हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 184 नये मामले, छह मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:24 IST2021-06-26T21:24:35+5:302021-06-26T21:24:35+5:30

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 184 नये मामले, छह मरीजों की मौत
शिमला, 26 जून हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 184 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,01,547 हो गयी जबकि छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,455 पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1885 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे में 249 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं, जिससे संक्रमण से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,96,178 हो गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।