पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 1,836 नए मामले, 29 मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: June 27, 2021 23:04 IST2021-06-27T23:04:22+5:302021-06-27T23:04:22+5:30

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 1,836 नए मामले, 29 मरीजों की मौत
कोलकाता, 27 जून पश्चिम बंगाल में रविवार को 1,836 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,94,949 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी।
बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से 29 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या 17,612 हो गयी है। राज्य में वर्तमान में 21,884 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 14,55,453 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें शनिवार से ठीक हुए 2,022 मरीज शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में अब तक 1,40,61,046 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 2,95,801 लोगों का टीकाकरण हुआ जिससे अब तक टीका ले चुके लोगों की संख्या 2,08,88,441 हो गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।