लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड महामारी के दौरान 183 यौनकर्मियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया था : गृह मंत्री

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:17 IST

Open in App

शिलांग, 19 मार्च मेघालय सरकार ने पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर 183 महिला यौनकर्मियों को मुफ्त सूखा राशन उपलब्ध कराया था।

राज्य के गृह मंत्री लाहकमेन रिम्बुई ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन यौनकर्मियों के पास राशन कार्ड नहीं थे।

रिम्बुई ने कहा, ‘‘मेघालय एड्स नियंत्रण सोसाइटी (एमएसीएस) के साथ एक एनजीओ ने पूर्वी खासी पहाड़ी जिले में 79 महिला यौनकर्मियों, पश्चिमी जयंतिया पहाड़ी जिले और पूर्वी जयंतिया पहाड़ी में 44-44 और री-भोई में 16 को मुफ्त सूखा राशन प्रदान के लिए उपायुक्तों के कार्यालयों के साथ समन्वय और सहयोग किया था।’’

गृह मंत्री ने इस बात से इनकार किया कि होटलों का इस्तेमाल यौन कार्य के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस नियमित रूप से होटलों की जांच कर रही है और पैदल गश्त कर रही है।

उन्होंने मानव तस्करी और स्वास्थ्य जोखिमों के बढ़ने पर यौनकर्मियों के बीच उनके पेशे को लेकर जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह