लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 183 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 अक्टूबर तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 183 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,68,070 हो गई। राज्य में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,932 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 53 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर जिले में 20, जबकि खम्मम और मेडचल-मलकजगिरि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 10-10 नए मामले सामने आए।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,196 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 40,354 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,68,30,468 नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 220 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,59,942 हो गई। तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.78 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर