लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना ड्यूटी में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के 183 परिजनों को नौकरियां दी गयी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:25 IST

Open in App

नागपुर, 25 फरवरी महाराष्ट्र पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के दौरान ड्यूटी निभाते समय जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के 183 परिजनों को नौकरियां दी हैं। डीजीपी हेमंत नगराले ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नगराले ने कहा कि राज्य के अलग-अलग पुलिस रेंज में ड्यूटी निभाते समय जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के 183 सदस्यों को इस सप्ताह नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

उन्होंने कहा कि इनमें 30 नियुक्ति पत्र बृहस्पतिवार को नागपुर में जारी किए गए।

नागपुर और पड़ोसी जिलों में पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए नगराले ने कहा कि सरकारी योजना के तहत अनुकंपा आधार पर नियुक्तियां की गयी हैं।

डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस में 20,000 रिक्तियां हैं और उन्हें दो चरण में भर्ती अभियान के जरिए भरने की योजना है। वर्तमान में 7,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह