लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,285 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:00 IST

Open in App

अमरावती, 26 मई आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 24,105 लोग ठीक हुए और बुधवार को इस महामारी के 18,285 नये मामले सामने आये।

एक बुलेटिन के अनुसार बुधवार की सुबह नौ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 99 और लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अब तक इस महामारी के कुल 16,27,390 मामले सामने आ चुके हैं, 14,24,859 लोग स्वस्थ हुए हैं और 10,427 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 1,92,104 है।

पूर्वी गोदावरी जिले में पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 3,296 और मामले सामने आये।

अनंतपुरामू जिले में एक दिन में 1,876, चित्तूर में 1,822, विशाखापत्तनम में 1,800, पश्चिम गोदावरी में 1,664, गुंटूर में 1,211, श्रीकाकुलम में 1,207, एसपीएस नेल्लोर में 1,159, प्रकाशम में 1,056 और कुरनूल में 1,026 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos