लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,825 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,825 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,96,645 हो गयी जबकि 21 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,866 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 2,879 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,27,426 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,728 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.43 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,13,70,390 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,21,570 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 12 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 818 नए मामले सामने आए। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 462 नए मामले सामने आए जबकि चार रोगियों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं