लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य भर में 1824 नए ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड

By भाषा | Updated: April 23, 2021 00:47 IST

Open in App

रांची, 22 अप्रैल झारखंड में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 1824 नये बेड तैयार कर लिये गये हैं जिन्हें मिलाकर अब राज्य में इस प्रकार के बिस्तरों की संख्या 5947 हो गई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री की सतत निगरानी में कोविड मरीजों की चिकित्सा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हाल के कुछ दिनों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड की काफी जरूरत महसूस की जा रही थी जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र बेड के इंतजाम करने के निर्देश दिये जिसके बाद राज्य के सभी जिलों में कम से कम 50 ऐसे बिस्तरों की व्यवस्था की गई।

उन्होंने बताया कि सिर्फ 15 दिनों में ही राज्य में 1824 नये बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। राज्य में अब तक 7201 सामान्य बेड थे लेकिन कुछ दिनों के भीतर इनकी संख्या बढ़ाकर 12,012 कर ली गई है।

इसी तरह ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड की संख्या सिर्फ 1459 थी लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 5947 कर ली गई है। आईसीयू बेड की संख्या पहले 481 थी अब इनकी संख्या बढ़ाकर 3272 की गई है। इसी प्रकार राज्य में वेंटिलेटर की संख्या को 502 से बढ़ाकर 634 किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल