लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 1,824 नए मामले, 268 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 1,824 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,23,293 हो गई। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश में 268 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46,586 हो गई। कुल 268 में से 16 लोगों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है जबकि 252 लोगों की मौत को केंद्र सरकार के दिशानिर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देश को आधार बनाकर की गई अपील के बाद कोविड-19 मौत की सूची में जोड़ा गया।

इसमें कहा गया है कि शनिवार से 3,364 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,65,164 हो गई। वहीं, अब 22,691 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 38,929 नमूनों की जांच की गयी । तिरुवनंतपुरम जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 374 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं