देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले

By भाषा | Updated: January 9, 2021 11:03 IST2021-01-09T11:03:57+5:302021-01-09T11:03:57+5:30

18,222 new cases of Kovid-19 in the country | देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले

देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले

नयी दिल्ली, नौ जनवरी देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,31,639 हो गई। वहीं अब तक 1,00,56,651 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.41 फीसदी तक पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 2,24,190 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है जो कि कुल संक्रमितों का 2.16 फीसदी हैं।

सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 1,04,31,639 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 228 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,50,798 हो गई। देश में संक्रमण से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक 18,02,53,315 नमूनों की जांच हो चुकी है और शुक्रवार को इनमें से 9,16,951 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 18,222 new cases of Kovid-19 in the country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे