लाइव न्यूज़ :

उप्र के गौतम बुद्ध नगर जिले में 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 1, 2021 14:57 IST

Open in App

नोएडा, एक मई उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में तैनात 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि अग्रिम पंक्ति के कर्मी होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने कोविड रोधी टीका लगवाया गया था और इस कारण संक्रमित कर्मियों पर बीमारी का ज्यादा असर नहीं हुआ है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

वहीं, कोविड-19 से पीड़ित सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा की रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है और वह ठीक हो गई हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें कई थानाध्यक्ष, कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तथा अधिकारी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों के परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं।

कात्यायन ने कहा कि इन लोगों के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है तथा उनकी स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि इन 182 पुलिसकर्मियों में से 12 कर्मी कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं जिनमें सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा भी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कोविड-19 रोधी इंजेक्शन सभी पुलिसकर्मियों को लगवाया गया था जिसकी वजह से वायरस का असर पुलिसकर्मियों पर कम हो रहा है।

कात्यायन ने बताया कि पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और हर थाने में कोविड-19 डेस्क बनाई गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों की भी कोविड जांच कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों