लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,819 नए मामले

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,819 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण की दर 2.71 प्रतिशत है। दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,62,430 हो गए हैं और अब तक 6.42 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार कोविड-19 से अब तक 11,027 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी 8,838 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार 33 निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 230 और आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इन निजी अस्पतालों में 842 और गैर आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, “(बिस्तरों की उपलब्धता के मामले में) हम ठीक-ठाक स्थिति में हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस मरीजों के लिए उपलब्ध बिस्तरों में से केवल 25 प्रतिशत पर ही मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos