लाइव न्यूज़ :

समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18,172 करोड़ रुपए की व्यवस्था

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:16 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में समग्र शिक्षा अभियान के मद में 18,172 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18,172 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के लिए 3,406 करोड़ रुपए और राज्य के प्राथमिक स्कूलों के सभी बच्चों को जूते, मोजे और स्वेटर उपलब्ध कराने के लिए 300 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है।

सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था की गई है। प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर एक सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए निजी क्षेत्र की मदद भी ली जाएगी।

मैनपुरी, झांसी तथा अमेठी स्थित सैनिक स्कूलों के बचे हुए कार्यों को पूरा करने और गोरखपुर में एक नया सैनिक स्कूल बनवाने के लिए 90 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेजों के बचे हुए काम को पूरा कराने के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। राज्य के हर असेवित मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत न्यून सकल नामांकन दर वाले 26 जिलों में मॉडल राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

बजट में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पात्रता के आधार पर छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है। इसके लिए समुचित धन की व्यवस्था कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?