लाइव न्यूज़ :

विदेशों से प्राप्त 18,040 ऑक्सीजन सांद्रक, रेमडेसिविर की 7.7 लाख शीशियां राज्यों को भेजी गईं

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली,29 मई कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच विदेशों से सहायता के तौर पर प्राप्त 18,040 ऑक्सीजन सांद्रक, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की 7.7 लाख शीशियों को राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों को भेजा जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह खेप राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों को 27 अप्रैल से 28 मई के बीच भेजी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार को विभिन्न देशों और संगठनों से कोविड-19 राहत के तौर पर चिकित्सीय साजोसामान और अन्य आपूर्तियां 27 अप्रैल से हो रही हैं और इन्हें तत्परता के साथ राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों को भेजा जा रहा है।

इस प्रकार से 27 अप्रैल से 28 मई के बीच राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सड़क और हवाई मार्ग से 18,040 ऑक्सीजन सांद्रक, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन निर्माण संयंत्र, 15,256 वेंटिलेटर और बाइपैप, रेमडेसिविर की 7.7 लाख शीशियां और फेवीपिराविर की कम से कम 12 लाख गोलियां भेजी जा चुकी हैं।

इनमें सबसे बड़ी खेप 26 मई और 28 मई को तुर्की, भारतीय व्यापार संगठन (ताइवान), रोशे (स्विट्जरलैंड) और एली लिली से प्राप्त हुई जिनमें 20 ऑक्सीजन सांद्रक, पांच ऑक्सीजन सांद्रक संयंत्र, 680 ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य सामान शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि इसमें तुर्की से प्राप्त 680 ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं, इसमें कुछ दिक्कतें हैं और इन्हें गोदाम में रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी तत्काल आवंटन, राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को इनकी प्राप्ति एक निरंतर प्रक्रिया है और वह नियमित तौर पर इसकी निगरानी कर रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशों से मिल रही कोविड राहत समग्री और उन्हें विभिन्न स्थानों पर भेजने में समन्वय के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया है और यह प्रकोष्ठ 26 अप्रैल से काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos