लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: 28 बसों से उत्तराखंड में फंसे 1,800 लोग लौटेंगे गुजरात

By भाषा | Updated: March 28, 2020 19:37 IST

ये बसें उन्हें या तो गुजरात की सीमा तक (दूसरे राज्यों के लोगों के लिए) या गुजरात में उनके गृह जिलों तक ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के पृथक वार्डों में टेलीविज़न सेट उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है, जहां कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में फंसे 1,800 लोग 28 बसों में गुजरात लौटेंगे।कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड में फंसे गुजरात के 1,800 लोग।

अहमदाबाद: कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार पर रोक के लिए देशव्यापी बंद के कारण उत्तराखंड में फंसे गुजरात के 1,800 लोगों को शनिवार रात तक 28 बसों में अहमदाबाद वापस लाया जाएगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि बसों की व्यवस्था गुजरात सरकार ने की है।

मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा, 'गुजरात के विभिन्न जिलों के लगभग 1,800 लोग बंद के कारण उत्तराखंड के हरिद्वार में फंसे हुए थे। केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और मनसुखभाई मंडाविया और मुख्यमंत्री विजय रूपानी के प्रयासों की बदौलत उन्हें 28 बसों में वापस लाया जा रहा है।'

उन्होंने कहा, 'वे शनिवार रात तक अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। गुजरात सीमा पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अहमदाबाद पहुंचने के बाद उन्हें उनके संबंधित गृह जिलों में ले जाया जाएगा।' अधिकारी ने बताया कि ये लोग सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर और खेड़ा जिलों से हैं। कुमार ने कहा कि राज्य के बाहर या गुजरात के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले लगभग 10,000 मजदूरों के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई है, जो बंद के कारण अपने मूल स्थानों की ओर पैदल ही चल दिये थे। 

ये बसें उन्हें या तो गुजरात की सीमा तक (दूसरे राज्यों के लोगों के लिए) या गुजरात में उनके गृह जिलों तक ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के पृथक वार्डों में टेलीविज़न सेट उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है, जहां कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है। 

कुमार ने कहा कि दैनिक उपयोग वाली सभी वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "दूध पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शनिवार को लगभग 45 लाख लीटर दूध वितरित किया गया था। पिछले तीन दिनों में सब्जियों और फलों की आपूर्ति भी बढ़ गई है।" कुमार ने कहा कि पिछले दो दिनों में लगभग 5,200 लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 12.5 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos