लाइव न्यूज़ :

मप्र में महंगे डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर बेचा जा रहा 1,800 लीटर रंगहीन तेल जब्त

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:33 IST

Open in App

इंदौर, 27 सितंबर मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने एक रंगहीन तेल को महंगे डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर ट्रक चालकों को अनधिकृत रूप से बेचे जाने का सोमवार को खुलासा किया। इसके साथ ही, चलित ईंधन पम्प के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे पिक-अप वाहन से 1,800 लीटर रंगहीन तेल जब्त किया गया।

सहायक आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए रफीक खान नामक व्यक्ति ने अपने पिक-अप वाहन में बाकायदा टंकी तथा डिस्पेंसर लगा रखा था और वह रंगहीन तेल को 75 रुपये प्रति लीटर की दर पर ट्रक चालकों को डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर इंदौर और इसके पड़ोसी धार जिले में बेच रहा था।

उन्होंने कहा, "खान का कहना है कि वह रंगहीन तेल को धार की एक इकाई से 64 रुपये प्रति लीटर के भाव में खरीदता था और डीजल से सस्ता होने के कारण ट्रक चालक इसे उससे खरीद लेते थे।"

सहायक आपूर्ति अधिकारी ने कहा, "हम रंगहीन तेल की प्रकृति जानने के लिए इसकी प्रयोगशाला में जांच करा रहे हैं। हालांकि, हमें संदेह है कि यह वह तेल है जो मशीनों को चलाने के लिए इस्तेमाल होता है।"

उन्होंने बताया कि वाहनों के ईंधन के तौर पर रंगहीन तेल की अनधिकृत खरीद-फरोख्त के चलते खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

कारोबारी सूत्रों के मुताबिक इंदौर में सोमवार को डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 98.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग