लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:59 IST

Open in App

ईटानगर, 13 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50,973 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जैम्पा ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के चलते कोई मौत नहीं हुई , लिहाजा मृतकों की संख्या 251 है।

जैम्पा ने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,395 है। 48,327 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें से 273 लोग बृहस्पतिवार को ठीक हुए।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 94.81 प्रतिशत है। उपचाराधीन मामलों की दर 4.70 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत है।

जैम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक 9,95,137 नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है। इनमें से 4,294 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पादुंग ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 9,01,032 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos