लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में असम राइफल्‍स के वाहन से 180 कारतूस गायब, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:01 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) नौ फरवरी जिले के थाना नारखी क्षेत्र के नए बाईपास पर कथित चोरों द्वारा असम राइफल्‍स के एक ट्रक से नौ मैगजीन और 180 कारतूसों के दो बैग चुरा लिये जाने के मामले को दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एमसी मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि असम राइफल्‍स यूनिट के जवान अवधेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सात फरवरी की रात जब वह अपने ट्रक में सवार होकर शिलांग से नई दिल्ली जा रहे थे, उसी दौरान जलेसर रोड स्थित नए बाईपास थाना नारखी क्षेत्र में ट्रक खड़ा किया था।

तहरीर के मुताबिक उसी बीच किसी ने वाहन से दो बैग चुरा लिए जिसमें नौ मैगजीन व 180 कारतूस रखे थे।

कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। मिश्रा ने बताया कि वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कारतूसों की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो