लाइव न्यूज़ :

पुणे जिले में रासायनिक संयंत्र में आग लगने से 18 कर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:43 IST

Open in App

पुणे, सात जून पुणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 18 कर्मचारियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी जिसमें क्लोरीन डायऑक्साइड का उत्पादन होता है। यह संयंत्र पुणे शहर के पास मुलशी तहसील के पीरागुंट इलाके में स्थित है।

मुलशी संभाग के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संदेश शिरके ने कहा, ‘‘अभी तक 18 शव बरामद किए गए हैं। अंधेरे और आग लगने से पैदा हुई गर्मी के कारण हमने तलाशी अभियान बंद कर दिया है।’’

पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा कि संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए छह से सात दमकल वाहन भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है तथा लापता कर्मियों की तलाश की जा रही है।

आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर पोटफोडे ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के अनुसार परिसर में प्लास्टिक सामग्री की पैकिंग किए जाने के क्रम में आग लगी।

उन्होंने कहा कि पैकेजिंग हिस्से में कुछ चिंगारी के कारण आग लगी और चारों ओर प्लास्टिक होने के कारण यह तेजी से फैल गयी।

पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने कहा कि संयंत्र में जल शोधन के लिए क्लोरीन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा