लाइव न्यूज़ :

21 दिनों में मार गिराये 18 आतंकवादी, जैश-ए-मोहम्मद के खात्मे के करीब सेना: कमांडर

By भाषा | Updated: March 12, 2019 04:53 IST

Open in App

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया हुआ है और कश्मीर में इसके नेतृत्व के सफाये में सफलता हासिल की है। यह बात सोमवार को सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कही। श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुरक्षा बलों ने पिछले 21 दिनों में 18 आतंकवादियों को मार गिराया जिसमें जैश ए मोहम्मद का दूसरा सबसे बड़ा आतंकवादी भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जेईएम के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ रखा है और हमने काफी कम समय में उनके खात्मे का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया है ताकि वे पुलवामा की तरह हमला करने में सक्षम नहीं हो सकें।’’ लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि मारे गए 18 आतंकवादियों में से 14 जेईएम के हैं जिसमें छह उसके मुख्य कमांडर हैं। संवाददाता सम्मेलन में ढिल्लों के साथ कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एस पी पानी और सीआरपीएफ के महानिरीक्षक जुल्फिकार हसन भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जेईएम के दूसरे सबसे बड़े आतंकवादी मुदस्सिर खान को मार गिराया जो 14 फरवरी को पुलवामा हमले का मुख्य सरगना था। वह एक वर्ष से अधिक समय से सक्रिय था।’’ उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में आठ पाकिस्तान के थे और दस स्थानीय आतंकवादी थे। इसमें लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो-दो आतंकवादी थे। भाषा नीरज नीरज नरेश नरेश

टॅग्स :भारतीय सेनाआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है